खरीफ सीजन की फसल पैसेवारी 67 पैसे घोषित

गढ़चिरौली,ब्यूरो : गढ़चिरौली जिले में वर्ष 2026-27 के खरीफ सीजन की फसलों की हंगामी पैसेवारी 67 पैसे घोषित की गई है। जिले के फसल वाले 1,572 गांवों की पैसेवारी घोषित की गई है। जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी गांवों की पैसेवारी 50 पैसे से अधिक है।

तहसीलदारों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तय हुई पैसेवारी

जिले के विभिन्न तहसीलदारों से प्राप्त जानकारी को संकलित करने के बाद खरीफ फसलों की हंगामी पैसेवारी निर्धारित की गई है। प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार गढ़चिरौली जिले में कुल 1,688 गांव हैं। इनमें से 1,622 गांव खरीफ फसलों वाले गांव हैं।

50 गांवों में नहीं है खरीफ की फसल

कुल 1,622 खरीफ गांवों में से 50 गांवों में फसल नहीं होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके बाद शेष 1,572 गांवों की हंगामी पैसेवारी घोषित की गई है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इन सभी 1,572 गांवों में पैसेवारी 50 पैसे से अधिक दर्ज की गई है।

रबी फसल वाले चार गांव भी जिले में

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में ऐसे चार रबी गांव भी हैं, जहां कुल फसल क्षेत्र के दो-तिहाई हिस्से में खरीफ फसलों की बुवाई की गई है। प्रशासन ने तहसील स्तर से प्राप्त फसल संबंधी जानकारी के आधार पर यह हंगामी पैसेवारी घोषित की है।

जिला प्रशासन द्वारा घोषित 67 पैसे की खरीफ हंगामी पैसेवारी के आधार पर जिले में खरीफ फसलों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट सिंदूर न्यूज़..

यह भी पढ़ें: