विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे, जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा, पुलिस अधीक्षक एम. रमेश समेत 300 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
गढचिरौली में स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के बीच देशभक्ति का संदेश देते हुए जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से आज तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्घाटन सहपालकमंत्री एँड. आशीष जयस्वाल के हाथों किया गया। खास बात यह रही कि उद्घाटन के बाद सहपालकमंत्री आशीष जयस्वाल खुद मोटरसाइकिल पर सवार होकर तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए।
भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया था। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रैली में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
रैली की शुरुआत सहपालकमंत्री एड. आशीष जयस्वाल विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे, जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा और जिला पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने हरी झंडी दिखाकर की। इसके बाद सहपालकमंत्री समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मोटरसाइकिल पर सवार होकर रैली में हिस्सा लिया। सहपालकमंत्री की सक्रिय भागीदारी से पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों में भी उत्साह बढ़ गया।
इस तिरंगा बाइक रैली में सहपालकमंत्री के साथ विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे, जिला पुलिस अधीक्षक एम. रमेश सहित जिला पुलिस बल के 300 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
हाथों में तिरंगा लिए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की मोटरसाइकिलों की कतार और इसमें शामिल जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ अधिकारियों के कारण पूरी रैली देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देश के प्रति कर्तव्य भावना और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।
पुलिस बल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय और सामाजिक अभियानों के माध्यम से नागरिकों में जनजागृति का कार्य भी करता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस तिरंगा बाइक रैली में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और पुलिस विभाग ने एक साथ भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
ब्युरो रिपोर्ट सिंदूर न्यूज…