स्वतंत्रता दिवस से पहले मनमाड रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी, RPF और रेलवे पुलिस अलर्ट मोड पर

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मनमाड रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी तरह की अनहोनी या दुर्घटना को रोकने के लिए RPF और रेलवे पुलिस अलर्ट मोड पर हैं।

मनमाड रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनों के साथ-साथ यात्रियों के सामान की भी बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा जांच के लिए डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

रेलवे पुलिस और RPF की टीमें स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों में लगातार निगरानी कर रही हैं। प्लेटफॉर्म, टिकट बुकिंग ऑफिस, पार्सल ऑफिस समेत स्टेशन परिसर के महत्वपूर्ण स्थानों की भी सघन जांच की जा रही है।

सुरक्षा कर्मियों द्वारा संदिग्ध वस्तुओं और लावारिस सामान पर विशेष नजर रखी जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे प्रशासन किसी भी तरह का सुरक्षा जोखिम नहीं लेना चाहता। इसी वजह से मनमाड रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए जांच अभियान चलाया जा रहा है।

मनमाड रेलवे स्टेशन से सुरक्षा व्यवस्था की ये तस्वीरें साफ बता रही हैं कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे पुलिस और RPF पूरी तरह सतर्क हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट सिंदूर न्यूज़..

यह भी पढ़ें: