बारामती : महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के तीन महीने पूर्ण होने के अवसर पर बरामती में भावुक माहौल देखने को मिला। उनके भतीजे और युवा नेता युगेंद्र पवार ने आज स्मारक स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
इस दौरान युगेंद्र पवार ने केवल श्रद्धांजलि तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए एक स्वच्छता अभियान की शुरुआत भी की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने स्मारक स्थल और आसपास के परिसर की साफ-सफाई की। खास बात यह रही कि उन्होंने खुद झाड़ू उठाकर सफाई की और कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रूप से अभियान में भाग लिया।
इस पहल के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि नेताओं को केवल भाषण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को व्यवहार में भी उतारना चाहिए। स्वच्छता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अजित पवार के कार्यकाल और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही, उनके विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया. इस आयोजन ने एक ओर जहां श्रद्धांजलि का भाव प्रकट किया, वहीं दूसरी ओर समाज में स्वच्छता और जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश भी दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट सिंदूर न्यूज़…