गढ़चिरौली जिले के अबूझमाड़ के दुर्गम और घने जंगल क्षेत्र में चल रहे सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई सामने आई है। घटनास्थल से आज सुबह दो और माओवादी—एक पुरुष और एक महिला—के शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल तीन माओवादी, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, मुठभेड़ में मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने माओवादियों के पास से एक AK-47 और एक SLR हथियार भी जब्त किया है। मारे गए माओवादियों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

इस अभियान के दौरान C-60 जवान दीपक चिन्ना मडावी (उम्र 38 वर्ष), वर्तमान निवासी अहेरी और मूल निवासी मांडरा, दामरांचा, तालुका अहेरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आज तड़के उन्हें अबूझमाड़ के घने जंगल से हेलिकॉप्टर की मदद से उपजिला अस्पताल भामरागड लाया गया, लेकिन अभियान के दौरान लगी गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस अभियान में उन्होंने वीरगति प्राप्त की है।
इसी मुठभेड़ के दौरान एक अन्य जवान जोगा मडावी, निवासी किष्टयापल्ली, को रात में गोली लगने से चोट आई थी। उन्हें भी हेलिकॉप्टर की सहायता से जंगल क्षेत्र से बाहर निकालकर भामरागड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें जल्द ही हेलिकॉप्टर के माध्यम से गडचिरौली लाया जाएगा।
घटना के बाद पूरे अबूझमाड़ जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गडचिरौली पुलिस ने बताया कि अभियान जारी है
ब्यूरो रिपोर्ट सिंदूर न्यूज़..