टिपागड़ में ‘Trek With MLA’ को मिला जोरदार प्रतिसाद, बारिश में भी युवाओं का उत्साह कायम

आमदार डॉ. मिलिंद नरोटे की पहल से गड़चिरौली पर्यटन को नई दिशा; गड़चिरौली और चंद्रपुर से बड़ी संख्या में युवक, ट्रेकर्स और प्रकृतिप्रेमी हुए शामिल

 गढचिरौली, ब्यूरो : गड़चिरौली जिले के पर्यटन स्थलों को व्यापक पहचान दिलाने तथा जिले की प्राकृतिक संपदा, आदिवासी संस्कृति और साहसिक पर्यटन की क्षमता को देशभर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आमदार डॉ. मिलिंद नरोटे की संकल्पना से टिपागड़ में आयोजित ‘Trek With MLA’ उपक्रम को गड़चिरौली और चंद्रपुर जिले से उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। भारी बारिश, कठिन चढ़ाई और प्रतिकूल मौसम के बावजूद युवक, वरिष्ठ नागरिक, पर्यटक, प्रकृतिप्रेमी, ट्रेकर्स और बाइक राइडर्स बड़ी संख्या में इस उपक्रम में शामिल हुए।

भाजपा युवा मोर्चा, गड़चिरौली और Sobay Tourism LLP (TRIBee Tours) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उपक्रम में प्रतिभागियों ने बारिश के बीच बाइक राइड करते हुए टिपागड़ पहुंचकर ट्रेक की शुरुआत की। लगातार हो रही बारिश के बावजूद प्रतिभागियों का उत्साह कम नहीं हुआ। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

‘बारिश आई, लेकिन उत्साह नहीं रुका’

बारिश के बीच प्रतिभागियों ने टिपागड़ की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए प्रकृति, आस्था, संस्कृति और साहस का अनोखा संगम अनुभव किया। बाइक राइड के बाद टिपागड़ की चढ़ाई और ट्रेक प्रतिभागियों के लिए यादगार अनुभव रहा। मुश्किल मौसम और चुनौतीपूर्ण रास्तों के बावजूद युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

आस्था और आदिवासी संस्कृति से जुड़ा है टिपागड़

टिपागड़ केवल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि यह आदिवासी समाज की आस्था, परंपराओं, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण पवित्र स्थान भी है। ऐसे में टिपागड़ के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ यहां मौजूद प्राकृतिक संपदा और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को व्यापक स्तर पर सामने लाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से आमदार डॉ. मिलिंद नरोटे की संकल्पना से ‘Trek With MLA’ जैसे उपक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पर्यटन से स्थानीय युवाओं को रोजगार का लक्ष्य

आमदार डॉ. मिलिंद नरोटे ने कहा कि गड़चिरौली जिले के पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने, स्थानीय युवाओं को पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को व्यापक मंच देने के लिए पर्यटन विकास को प्रोत्साहन देना जरूरी है। जिले के दुर्गम और प्राकृतिक रूप से समृद्ध पर्यटन स्थलों को राज्य और देश के पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए लोकसहभागिता के माध्यम से ऐसे उपक्रमों को भविष्य में और व्यापक स्वरूप देने का मानस उन्होंने व्यक्त किया।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में रहे उपस्थित

इस उपक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिलजी पोहनकर, वरिष्ठ नेता विजयजी कुमरे, महिला आघाड़ी जिला महामंत्री लताताई पुंगाटे, गड़चिरौली को-ऑपरेटिव बैंक के संचालक गजाननजी सालवे, भाजपा जिला सचिव सारंगजी सालवे, भाजपा तालुकाध्यक्ष गड़चिरौली दत्तुजी सूत्रपवार, भाजपा तालुकाध्यक्ष धानोरा साजनजी गुंडावार, भाजपा तालुकाध्यक्ष कुरखेड़ा चांगदेवजी फाये, नगरसेवक न.प. धानोरा एवं गुटनेता संजयजी कुंडू, भाजपा महिला मोर्चा शहराध्यक्ष एवं महिला व बाल कल्याण सभापति न.प. गड़चिरौली सीमाताई कन्नमवार, नगरसेविका ज्ञानेश्वरीताई धंदरे, साक्षीताई बोलूवार, शिल्पाताई हेमके, नगरसेविका प्रतीक्षाताई गुंडावार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रजतजी वंजारी, भाजयुमो जिला महामंत्री पवनजी रामगिरकर, भाजयुमो शहराध्यक्ष साईजी सिलमवार, भाजयुमो तालुकाध्यक्ष ब्रह्मपुरी इंजि. अविनाशजी मस्के सहित भाजपा और भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा भाजपा गड़चिरौली तालुका महामंत्री कीर्तिजी मासुरकर, श्रीकांतजी पतरंगे, अविनाशजी विश्रोजवार, भाजपा धानोरा तालुका महामंत्री सुभाषजी धाईत, आदिवासी आघाड़ी गड़चिरौली के कृष्णाजी चंद्रमा, अनुसूचित जाति मोर्चा तालुकाध्यक्ष कुरखेड़ा अंगराजजी कराडे, आदिवासी आघाड़ी तालुका महामंत्री कुरखेड़ा हरिदासजी कुजाम, बूथ प्रमुख जांभुरखेडा धर्माजी दरवड़े, सामाजिक कार्यकर्ता कैलासजी उईके, राकेशजी दास, राकेशजी खरवड़े, गजाननजी परचाके, प्रकाशजी कुर्जेकर, विष्णुजी हलदर, विद्यार्थी आघाड़ी संयोजक तेजसजी दोनाडकर, सोशल मीडिया संयोजक धीरजजी पाल, जयपालजी उरकुड़े और अमोलजी भोयर सहित भाजयुमो गड़चिरौली, धानोरा, कुरखेड़ा और ब्रह्मपुरी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

अगले चरण में उपक्रम को और व्यापक बनाने का संकल्प

गड़चिरौली और चंद्रपुर जिले से बड़ी संख्या में युवक, वरिष्ठ नागरिक, पर्यटक, ट्रेकर्स, बाइक राइडर्स और प्रकृतिप्रेमियों ने भाग लेकर ‘Trek With MLA’ को दिए उत्स्फूर्त प्रतिसाद के लिए आमदार डॉ. मिलिंद नरोटे ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गड़चिरौली के पर्यटन को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस उपक्रम को आगामी चरण में और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट सिंदूर न्यूज…

यह भी पढ़ें: