बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की अपील; संपर्क नंबर और ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा जारी
गडचिरोली,ब्यूरो 28 अगस्त : नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस पृष्ठभूमि में नेपाल में फंसे गडचिरोली जिले के पर्यटकों अथवा जिन पर्यटकों से उनके परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनके परिवारों से तत्काल जिला आपातकालीन कार्यकेंद्र से संपर्क करने की अपील जिलाधिकारी तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अविश्यांत पंडा ने की है।
नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद पर्यटकों और नागरिकों की सुरक्षा के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गडचिरोली जिले के जो पर्यटक वर्तमान में नेपाल में हैं और बाढ़ के कारण फंस गए हैं अथवा जिनका अपने परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है, ऐसे पर्यटकों की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
इसके लिए जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष, गडचिरोली से दूरभाष क्रमांक 07132-222031 / 222035 तथा मोबाइल नंबर 9423911077 / 8275370208 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा पुलिस नियंत्रण कक्ष, गडचिरोली के दूरभाष क्रमांक 07132-223142 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन को फंसे हुए पर्यटक की जानकारी देते समय संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में वर्तमान स्थान अथवा होटल का नाम, यात्रा का विवरण तथा उपलब्ध होने पर परिवार के संपर्क नंबर की जानकारी दें। इससे संबंधित व्यक्ति के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाने और आगे संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय करने में मदद मिलेगी।
ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध
नेपाल में फंसे पर्यटकों की जानकारी महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मंत्रालय, मुंबई के पास दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। संबंधित पर्यटक अथवा उनके परिजन ऑनलाइन माध्यम से जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
ऑनलाइन पंजीकरण लिंक:
जिला प्रशासन ने गडचिरोली के नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अधिकृत जानकारी के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करें। आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे नागरिकों एवं पर्यटकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी जुटाकर संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय करने का प्रयास प्रशासन की ओर से किया जा रहा है, ऐसी जानकारी जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट सिंदूर न्यूज..