फोटो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शोषण, पंचवटी थाने में मामला दर्ज
नासिक में एक आईटी कंपनी से जुड़ी महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला सामने आने के बाद अब एक और सनसनीखेज घटना उजागर हुई है। पीड़िता की शिकायत पर पंचवटी पुलिस स्टेशन में नया केस दर्ज किया गया है।
शिकायत के अनुसार, आरोपी तंजीर इनामदार ने महिला को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसने पीड़िता को जबरदस्ती शराब और सिगरेट का सेवन करने के लिए भी मजबूर किया।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसके गले से तुलसी की माला और हाथों से धार्मिक धागे उतार दिए और उसे एक विशेष धर्म के रीति-रिवाज अपनाने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उससे “गजवा हिंद” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने पीड़िता की गर्दन पर काटकर तथाकथित ‘लव बाइट’ बनाया और उसकी फोटो अपने मोबाइल में कैद कर ली। बाद में इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर जनवरी 2026 में उसे एक लॉज में ले जाकर फिर से दुष्कर्म किया गया।
पुलिस को यह भी शक है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य महिलाओं को भी निशाना बनाया हो सकता है, हालांकि फिलहाल आधिकारिक तौर पर एक ही पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट सिंदूर न्यूज़…