3 फरवरी की शाम को कंपनी नंबर 10 के शेष माओवादी सदस्यों तथा छत्तीसगढ़ के अज्ञात माओवादी दलम के संबंध में मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी भामरागड के नेतृत्व में उसी रात 14 सी-60 टीम के साथ मौजा फोदेवाड़ा गांव से कुछ कि.मी. दूर, नारायणपुर (छत्तीसगढ़)–गडचिरोली जिला सीमा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

कल दिन के दौरान माओवादियों के साथ कुछ देर चली मुठभेड़ में माओवादियों के दो ठिकानों को ध्वस्त किया गया और बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की गई। हालांकि प्रतिकूल भौगोलिक परिस्थितियों और घने जंगल के कारण माओवादियों का पता नहीं चल सका।
आज सुबह अभियान को और तेज करते हुए अतिरिक्त 4 सी-60 टीम और सीआरपीएफ की क्यूएटी की एक टीम मौके पर भेजा गया। सुबह से ही माओवादियों के साथ रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। अब तक एक पुरुष माओवादी का शव बरामद किया गया है, जिसके पास से एके-47 और एसएलआर राइफल समेत हथियार जब्त किए गए हैं। अन्य माओवादियों के घायल या मारे जाने की आशंका की जांच की जा रही है। मृत माओवादी की पहचान अभी नहीं हो सकी है. शाम के समय माओवादियों द्वारा की गई भारी गोलीबारी में सी-60 टीम का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सुरक्षित बाहर निकाले जाने की प्रक्रिया जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट सिंदूर न्यूज़..